फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   Feng Shui Tips Never Gift These Things If You Want to Keep Positivity and Good Luck Intact

Vastu Shastra: रूमाल से लेकर कैंची तक... भूलकर भी किसी को न करें गिफ्ट, वरना पड़ सकता है भारी

Wed, 05 Aug 2026 12:07 PM IST
दीक्षा पाठक ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 05 Aug 2026 12:07 PM IST
सार

Vastu Shastra: फेंगशुई के अनुसार कुछ उपहार ऐसे होते हैं जो अनजाने में रिश्तों, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। इसलिए गिफ्ट चुनते समय केवल उसकी कीमत नहीं, बल्कि उसका प्रतीकात्मक महत्व भी ध्यान में रखना चाहिए।

विज्ञापन
Feng Shui Tips Never Gift These Things If You Want to Keep Positivity and Good Luck Intact
गिफ्ट खरीदने से पहले जान लें ये फेंगशुई नियम - फोटो : AI

विस्तार

उपहार देना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि अपनेपन, सम्मान और प्रेम को जताने का खूबसूरत तरीका भी माना जाता है। जन्मदिन, शादी, गृह प्रवेश या किसी खास मौके पर हम अक्सर सामने वाले की पसंद को ध्यान में रखकर तोहफा चुनते हैं। हालांकि, फेंगशुई की मान्यता है कि हर उपहार अपने साथ एक विशेष ऊर्जा भी लेकर आता है। ऐसे में अगर बिना सोचे-समझे कुछ चीजें गिफ्ट कर दी जाएं तो उनका असर केवल उपहार पाने वाले पर ही नहीं, बल्कि देने वाले के जीवन पर भी पड़ सकता है। इसलिए फेंगशुई में कुछ वस्तुओं को उपहार के रूप में देने से बचने की सलाह दी जाती है। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


धारदार और नुकीली वस्तुओं को नहीं करनी चाहिए गिफ्ट
फेंगशुई के अनुसार चाकू, कैंची, तलवार या कटलरी सेट जैसी धारदार और नुकीली वस्तुएं कभी किसी को गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसी चीजें नेगेटिव एनर्जी को आकर्षित करती हैं और रिश्तों में तनाव या दूरियां पैदा कर सकती हैं।
विज्ञापन


रूमाल
इसी तरह रूमाल को भी फेंगशुई में शुभ नहीं माना गया है। इसे आंसुओं, बिछड़ने और उदासी का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि किसी को रूमाल भेंट करने से रिश्तों में दूरी आने की आशंका बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्वेरियम
अगर आप किसी को इंडोर वाटर फाउंटेन या एक्वेरियम उपहार में देने की सोच रहे हैं तो फेंगशुई इससे भी बचने की सलाह देता है। इन वस्तुओं को धन, समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इन्हें उपहार में देने का अर्थ अपने घर की शुभ ऊर्जा और सौभाग्य को दूसरे के साथ साझा कर देना होता है।

शो पीस या सजावट का सामान
आजकल प्लास्टिक से बने महंगे शो-पीस और सजावटी गिफ्ट्स का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन फेंगशुई के अनुसार ऐसी वस्तुएं घर में 'डेड एनर्जी' यानी मृत ऊर्जा ला सकती हैं। माना जाता है कि ऐसी ऊर्जा व्यक्ति की उन्नति और सकारात्मक माहौल पर असर डाल सकती है। इसके बजाय जीवित और हरे-भरे पौधों को बेहतर विकल्प माना जाता है।

पौधा
पौधा को उपहार में देते समय भी कुछ बातों काध्यान रखना जरूरी है। फेंगशुई के मुताबिक पौधा पूरी तरह स्वस्थ, ताजा और हरा-भरा होना चाहिए। उसकी पत्तियां सूखी, पीली, कटी-फटी या मुरझाई हुई नहीं होनी चाहिए। चमकदार और जीवंत पत्तियों वाला पौधा शुभ माना जाता है। इसके अलावा उपहार हमेशा पर्यावरण के अनुकूल चुनने की सलाह दी जाती है। रोपण योग्य सीड-पेपर, पर्यावरण हितैषी स्टेशनरी और बांस (बैम्बू) से बने उत्पाद ऐसे विकल्प हैं, जिन्हें फेंगशुई की दृष्टि से भी बेहतर माना जाता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 


Astro Tips: फेंगशुई ऊंट की मूर्ति रखनी है तो जान लें ये नियम, सही दिशा में रखने से मिल सकती है तरक्की

Fengshui Tips: धन लाभ के लिए फेंगशुई उपाय, आजमाने से हमेशा भरी रहेगी घर की तिजोरी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed