{"_id":"68661a1b410ec508bf03d529","slug":"feng-shui-tips-for-office-keep-these-6-lucky-items-in-office-to-increase-business-growth-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार","category":{"title":"Feng Shui","title_hn":"फेंग शुई","slug":"feng-shui"}}
Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार
Wed, 06 Aug 2025 06:50 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 06 Aug 2025 06:50 AM IST
सार
Feng Shui Tips: स्तुशास्त्र और फेंगशुई दोनों में कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए कुछ विशिष्ट वस्तुओं को रखने की सलाह दी गई है। ये न केवल मानसिक ऊर्जा को बढ़ाती हैं, बल्कि तरक्की के द्वार भी खोलती हैं।
विज्ञापन
फेंगशुई उपाय
- फोटो : freepik
विस्तार
Feng Shui Tips: व्यवसाय में सफलता और आर्थिक उन्नति केवल मेहनत और रणनीति से ही नहीं, बल्कि कार्यस्थल की ऊर्जा से भी प्रभावित होती है। वास्तुशास्त्र और फेंगशुई दोनों में कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए कुछ विशिष्ट वस्तुओं को रखने की सलाह दी गई है। ये न केवल मानसिक ऊर्जा को बढ़ाती हैं, बल्कि तरक्की के द्वार भी खोलती हैं। आइए जानें ऐसी पांच वस्तुओं के बारे में जो ऑफिस में आकर्षक तरीके से सजाकर रखने से आकर्षण भी बढ़ेगा और सफलता भी।
1. क्रिस्टल ग्लोब – बढ़ाएगा अंतरराष्ट्रीय विस्तार और बुद्धि
एक सुंदर आकर्षक क्रिस्टल ग्लोब को ऑफिस की उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। यह व्यापारिक सोच को वैश्विक दृष्टिकोण देता है और नए अवसरों की ओर संकेत करता है। यह निर्णय क्षमता को मजबूत करता है और विदेश से जुड़े व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करता है।
विज्ञापन
2. गोल्डन मनी ट्री – देगा आर्थिक समृद्धि
गोल्डन रंग का मनी ट्री आजकल बहुत सजावटी रूप में उपलब्ध है। इसे ऑफिस की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। यह वृक्ष धनागमन की प्रतीकात्मक ऊर्जा को सक्रिय करता है। फेंगशुई के अनुसार यह आय के स्रोत बढ़ाता है और खर्चों पर नियंत्रण लाता है।
3. कामधेनु गाय की प्रतिमा – व्यापार में स्थिरता और समृद्धि का प्रतीक
कामधेनु गाय समस्त इच्छाओं को पूर्ण करने वाली मानी जाती है। इसे ऑफिस के वर्क टेबल या प्रवेश द्वार के पास रखने से व्यापार में शांति, स्थिरता और निरंतर उन्नति आती है। आजकल इसकी सौंदर्ययुक्त मेटल या फाइबर से बनी आकर्षक मूर्तियां आसानी से उपलब्ध हैं।
पिरामिड ऊर्जा केंद्र माना जाता है। जब इसे बहुरंगी रत्नों या क्रिस्टल से सजाया जाता है, तो यह सौंदर्य और ऊर्जा दोनों बढ़ाता है। इसे ऑफिस की मध्य दिशा में रखें, जिससे केंद्र बिंदु पर ऊर्जा संतुलित हो और कार्यों में मन लगे। यह निर्णय क्षमता और रचनात्मकता को भी बढ़ाता है।
5. रनिंग हॉर्स – तेजी से बढ़ते व्यापार का प्रतीक
एक आकर्षक दौड़ते हुए घोड़े की मूर्ति व्यापार में तेज गति, नेतृत्व और तरक्की की प्रतीक होती है। इसे दक्षिण दिशा में इस प्रकार रखें कि घोड़ा ऑफिस के भीतर की ओर दौड़ता हुआ प्रतीत हो। यह आकांक्षा, जोश और उन्नति को दर्शाता है।
6.जेड प्लांट – स्थिरता और धन का प्रतीक
जेड प्लांट को फेंगशुई में "मनी प्लांट" भी कहा जाता है, जो आर्थिक स्थिरता और समृद्धि का प्रतीक है। इसे ऑफिस के प्रवेशद्वार के पास या उत्तर दिशा में रखें। यह हरियाली के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करता है और लंबे समय तक चलने वाले व्यापारिक रिश्तों को मजबूती देता है। इसकी गोल-मटोल पत्तियाँ संपन्नता का संकेत मानी जाती हैं।
विज्ञापन
1. क्रिस्टल ग्लोब – बढ़ाएगा अंतरराष्ट्रीय विस्तार और बुद्धि
एक सुंदर आकर्षक क्रिस्टल ग्लोब को ऑफिस की उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। यह व्यापारिक सोच को वैश्विक दृष्टिकोण देता है और नए अवसरों की ओर संकेत करता है। यह निर्णय क्षमता को मजबूत करता है और विदेश से जुड़े व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करता है।
विज्ञापन
Feng Shui Tips: बेडरूम में रखें फेंग शुई की ये चार खास चीजें, घर में खिंची चली आएगी सकारात्मक ऊर्जा
विज्ञापन
गोल्डन रंग का मनी ट्री आजकल बहुत सजावटी रूप में उपलब्ध है। इसे ऑफिस की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। यह वृक्ष धनागमन की प्रतीकात्मक ऊर्जा को सक्रिय करता है। फेंगशुई के अनुसार यह आय के स्रोत बढ़ाता है और खर्चों पर नियंत्रण लाता है।
3. कामधेनु गाय की प्रतिमा – व्यापार में स्थिरता और समृद्धि का प्रतीक
कामधेनु गाय समस्त इच्छाओं को पूर्ण करने वाली मानी जाती है। इसे ऑफिस के वर्क टेबल या प्रवेश द्वार के पास रखने से व्यापार में शांति, स्थिरता और निरंतर उन्नति आती है। आजकल इसकी सौंदर्ययुक्त मेटल या फाइबर से बनी आकर्षक मूर्तियां आसानी से उपलब्ध हैं।
Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
4. रत्नों से जड़ा पिरामिड – फोकस और सकारात्मक ऊर्जा के लिएपिरामिड ऊर्जा केंद्र माना जाता है। जब इसे बहुरंगी रत्नों या क्रिस्टल से सजाया जाता है, तो यह सौंदर्य और ऊर्जा दोनों बढ़ाता है। इसे ऑफिस की मध्य दिशा में रखें, जिससे केंद्र बिंदु पर ऊर्जा संतुलित हो और कार्यों में मन लगे। यह निर्णय क्षमता और रचनात्मकता को भी बढ़ाता है।
5. रनिंग हॉर्स – तेजी से बढ़ते व्यापार का प्रतीक
एक आकर्षक दौड़ते हुए घोड़े की मूर्ति व्यापार में तेज गति, नेतृत्व और तरक्की की प्रतीक होती है। इसे दक्षिण दिशा में इस प्रकार रखें कि घोड़ा ऑफिस के भीतर की ओर दौड़ता हुआ प्रतीत हो। यह आकांक्षा, जोश और उन्नति को दर्शाता है।
6.जेड प्लांट – स्थिरता और धन का प्रतीक
जेड प्लांट को फेंगशुई में "मनी प्लांट" भी कहा जाता है, जो आर्थिक स्थिरता और समृद्धि का प्रतीक है। इसे ऑफिस के प्रवेशद्वार के पास या उत्तर दिशा में रखें। यह हरियाली के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करता है और लंबे समय तक चलने वाले व्यापारिक रिश्तों को मजबूती देता है। इसकी गोल-मटोल पत्तियाँ संपन्नता का संकेत मानी जाती हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन