चंपावत। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं और अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा की गई।जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों के गठन, कार्मिकों के प्रशिक्षण और निर्वाचन टीमों की रूपरेखा पहले से तैयार करने को कहा।