फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: खतरे के निशान से 1.25 मीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, गृहस्थी और मवेशी लेकर सुरक्षित ठिकाने की ओर जा रहे लोग

सीतापुर: शहर के बीच से होकर बहने वाली सरायन नदी भारी बारिश के बाद उफान पर है। बुधवार को नदी का जलस्तर बढ़कर 132.25 मीटर पहुंच गया। खतरे का निशान 131 मीटर है। ऐसे में नदी का पानी खतरे के निशान से 1.25 मीटर ऊपर बह रहा है। जलस्तर बढ़ने से नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। सरायन नदी की बाढ़ का पानी शहर के मोहल्ला तरीनपुर में घरों तक पहुंच गया है। यहां 25 से अधिक मकानों के अंदर पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घरों में पानी घुसने के बाद लोग जरूरी सामान और गृहस्थी बचाने में जुटे हैं। कई परिवार अपने मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। लगातार बढ़ते जलस्तर से नदी किनारे रहने वाले परिवारों में दहशत का माहौल है। लोगों को चिंता है कि यदि पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो उनके घर और गृहस्थी पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। प्रभावित परिवारों के सामने एक ओर सामान और मवेशियों को सुरक्षित रखने की चुनौती है तो दूसरी ओर रोजमर्रा के गुजर-बसर की चिंता सता रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी बढ़ने से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। नदी के आसपास के अन्य इलाकों में भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण और मोहल्लेवासी जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें