फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में नशे में धुत युवकों ने ट्रेनी फार्मासिस्ट का सिर फोड़ा, तीमारदारों को भी पीटा

रायबरेली में जिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष में बृहस्पतिवार रात नशे में धुत दो युवकों ने जमकर बवाल किया। हमलावरों ने स्टूल से हमला कर ट्रेनी फार्मासिस्ट आशीष कुमार मौर्या का सिर फोड़ दिया। विरोध करने पर अन्य स्टाफ व तीमारदारों को भी पीटा। इमरजेंसी कक्ष में करीब आधे घंटे तक बवाल चलता रहा। इस दौरान इलाज कराने आए मरीज भागकर जान बचाई। खास बात ये रही कि सूचना पर मामला शांत होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर युवकों को हिरासत में लिया। मामले में कार्रवाई न होने पर स्टाफ ने कामकाज ठप करने की चेतावनी दी है। रात करीब 1 बजे इमरजेंसी कक्ष में ईएमओ डॉ.वैभव शुक्ला की तैनाती थी। ट्रेनी फार्मासिस्ट आशीष कुमार समेत अन्य स्टाफ इमरजेंसी कक्ष के अंदर मौजूद था। इसी दौरान दो युवक इमरजेंसी कक्ष के अंदर पहुंचे, जो नशे में धुत थे। ट्रेनी फार्मासिस्ट के मुताबिक कक्ष के अंदर रखी डस्टबिन एक युवक को लग गई। बस इतनी सी बात पर दोनों युवक कहासुनी करने लगे। विरोध किया तो स्टूल उठाकर उनके सिर पर हमला कर दिया। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें