कटरा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित प्रीशा ज्वेलर्स में शनिवार रात पीछे की ओर सेंध लगाकर चोर 22 किलो चांदी और 14 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। रविवार दोपहर दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसओजी, फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम के साथ जांच की।