फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद ध्वस्तीकरण: सीएम योगी पर कथित अभद्र टिप्पणी का मामला, यूट्यूबर हुदा जरीवाला गिरफ्तार; शांतिभंग में चालान कर भेजा जेल

Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Sep 2026 12:34 PM IST

सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनका शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया। इसके अलावा पोस्टर लगाने और माहौल बिगाड़ने के प्रयास के आरोप में अलग-अलग स्थानों से कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सर्किट हाउस में पुलिस से हुई थी कहासुनी अधिवक्ता दुष्यंत सिंह की ओर से कोतवाली सदर बाजार में दी गई तहरीर के मुताबिक, हुदा जरीवाला सोमवार को सर्किट हाउस पहुंची थीं। बताया गया कि सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ जाने को लेकर उनकी पुलिसकर्मियों से कहासुनी हुई। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां से नहीं हटीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर हुदा जरीवाला का एक वीडियो सामने आया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप है। पुलिस ने इसी मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया। पोस्टर लगाने के मामले में भी हिरासत मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। पोस्टर लगाने और माहौल बिगाड़ने के प्रयास के आरोप में अलग-अलग स्थानों से कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने या भड़काऊ गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें