फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के सदर श्वेतांबर जैन मंदिर में पर्युषण महापर्व का शुभारंभ, भगवान महावीर की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

मेरठ। सदर स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर में पर्युषण महापर्व कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जैन समाज के लोगों ने भगवान महावीर की प्रतिमा के समक्ष धूप-दीप जलाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भाद्रपद माह में शुरू होने वाले जैन समाज के धार्मिक कार्यक्रमों का आज से आगाज हुआ। पर्युषण महापर्व के पहले दिन बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मंदिर परिसर में पहुंचे और भगवान महावीर की आराधना की। इस दौरान श्रद्धालु श्वेत वस्त्र धारण कर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करते नजर आए। मंदिर में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के समक्ष सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें