एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Meerut: छात्रों के लिए योग कार्यक्रम का आयोजन किया

Mohd Mustakim Updated Sun, 28 Jun 2026 05:21 PM IST

सोसाइटी फॉर सोशल वेंचर्स ने रविवार को यूपीईएस, देहरादून के प्रशिक्षुओं और रॉबिन कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी, पचपेड़ा के 70 छात्रों के लिए योग- सर्वसु कौशलम कार्यक्रम आयोजित किया। योग प्रशिक्षक गुंजन और मनु ने छात्रों को योग के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने वृक्षासन, गरुणासन, ताड़ासन, भुजंगासन, पद्मासन, शवासन जैसे आसनों का अभ्यास कराया। इसके साथ ही प्राणायाम की भी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन सुनीता गोयल, प्रशिक्षु यशिका शर्मा और महाविद्यालय समन्वयक सुनील कुमार ने किया। शिक्षक विपुल त्यागी, प्रशांत शर्मा, पदाधिकारी रोहित शर्मा और उपासना शर्मा इसमें शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें