जेल चुंगी के पास न्यू आर्य नगर स्थित' वाइकिंग्स वारियर ताइक्वांडो एकेडमी' के प्रांगण में रविवार को ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। सभी कलर बेल्ट के लिए खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता और बुद्धिमत्ता का टेस्ट हुआ। ताइक्वांडो कोच पूर्णेंदु झा ने बताया कि बेल्ट टेस्ट में पदोन्नति होने पर खिलाड़ियों में अलग ही उत्साह रहा।