फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ा: पांडु नदी किनारे के 30 मकानों में घुसा पानी

Shikha Pandey Updated Sun, 23 Aug 2026 10:51 PM IST

पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से बर्रा और गुजैनी के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। नदी किनारे के करीब 25 से 30 मकानों में पानी घुस गया। रविवार को जाॅइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने नगर निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए कंपोजिट विद्यालय में राहत शिविर बनाया गया है। राहत किट के लिए मांग भेजी गई है। कई परिवार रिश्तेदारों या अपने दूसरे मकानों में चले गए। कुछ किराये के मकानों में रह रहे हैं। एसडीएम ने पानी उतरने के बाद विशेष सफाई अभियान चलाने, कीटाणुनाशक का छिड़काव और पेयजल व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्रों को आवासीय योजना का लाभ देने की बात कही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें