Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: Amid the sanitation workers' strike, the administration makes a major claim; ADC Lakshit Sarin stated that the government has accepted the workers' demands and the sit-in is expected to end by evening
{"_id":"6a8ad6e838278f5bc800a160","slug":"video-hansi-amid-the-sanitation-workers-strike-the-administration-makes-a-major-claim-adc-lakshit-sarin-stated-that-the-government-has-accepted-the-workers-demands-and-the-sit-in-is-expected-to-end-by-evening-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन का बड़ा दावा, एडीसी लक्षित सरीन बोले- सरकार ने मानी कर्मचारियों की मांगें, शाम तक धरना खत्म होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन का बड़ा दावा, एडीसी लक्षित सरीन बोले- सरकार ने मानी कर्मचारियों की मांगें, शाम तक धरना खत्म होने की उम्मीद
हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। हांसी के एडीसी लक्षित सरीन ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को मान लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कर्मचारी शाम तक अपना धरना समाप्त कर काम पर लौट सकते हैं।
एडीसी ने कहा कि कर्मचारियों की ओर से रखी गई मांगों को लेकर सरकार के स्तर पर सकारात्मक बातचीत हुई है और उनकी बातों को माना गया है। प्रशासन को उम्मीद है कि इसके बाद सफाई कर्मचारी आंदोलन समाप्त कर दोबारा शहर की सफाई व्यवस्था संभालेंगे।
वहीं, कई दिनों से जारी हड़ताल के कारण हांसी की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। शहर के मुख्य बाजारों, सड़कों और रिहायशी इलाकों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। कचरा उठान नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्गंध के कारण भी हालात खराब हैं।
अब एडीसी के दावे के बाद लोगों की नजर इस बात पर है कि सफाई कर्मचारी वास्तव में धरना समाप्त कर कब से काम पर लौटते हैं। यदि कर्मचारी आंदोलन खत्म करते हैं तो आने वाले दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था के पटरी पर लौटने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।