एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बांदा: यमुना में स्नान करते समय सिपाही की डूबकर मौत

Shikha Pandey Updated Sun, 28 Jun 2026 11:01 PM IST

चिल्ला थाने में तैनात कांस्टेबल की यमुना नदी में स्नान करते समय डूबकर मौत हो गई। बारी लगाए लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। चिल्ला और ललौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पांच घंटे तक नदी में तलाशी अभियान चलाया गया। बाद में जाल डलवाने से सिपाही का शव उसमें फंसकर बाहर आया। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल आई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिल्ला थानाध्यक्ष आनंद साहू ने बताया कि थाने में तैनात सिपाही कानपुर नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल रामपुर गांव निवासी अनुराग सिंह भदौरिया (27) रविवार को सुबह छह बजे थाने के साथी सिपाहियों को बताकर यमुना नदी में स्नान करने के लिए निकले थे। उन्होंने चिल्ला नदी का पुल पार कर फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र में चाय पकौड़ी की दुकान में बाइक खड़ी कर पहले नाश्ता किया उसके बाद वह पैदल दो किमी केन और यमुना के संगम स्थल पर नहाने के लिए पहुंचे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें