अयोध्या में सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार सुबह से ही रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू के विभिन्न घाटों पर पहुंचे और पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य और पूजा-अर्चना की। सरयू तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।