पिनाहट। थाना पिनाहट क्षेत्र के एक दुकानदार रामसंत सिंह निवासी रामपुर चंद्रसैनी, हाल निवासी भदरोली ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि रविवार शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो सामान बिखरा मिला। जांच करने पर पता चला कि दुकान की गैलरी से पीछे मकान में लगे लकड़ी के गेट को खोलकर चोर अंदर घुसे थे। पीड़ित के अनुसार चोर दुकान से पेप्सी, बीड़ी, साबुन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।