पुरमंडल-पाडल सड़क से गिर रहे मलबे के कारण यात्री शेड और मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग प्रभावित हो रहा है। करीब 40-50 लाख रुपये की लागत से बना यात्री शेड एक साल में ही बदहाल हो गया है, जबकि वहां लगे पंखे और अन्य सामान चोरी होने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है।