कर्नाटक के कावेरी वन्यजीव अभयारण्य में वनकर्मियों और कथित शिकारियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने घटना पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मजिस्ट्रेट स्तर की जांच का भरोसा दिया है। कर्नाटक सरकार के मुताबिक मौके से बंदूकें और जंगली जानवरों के मांस से भरे दो बैग बरामद हुए हैं। घटना के बाद तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।