17 अगस्त का यूपी मौसम अपडेट: प्रदेश के कई जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। अयोध्या, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, गोंडा, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, सीतापुर, सुल्तानपुर और वाराणसी समेत कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं अमेठी, आजमगढ़, बलिया, बिजनौर, लखनऊ, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, सोनभद्र और उन्नाव समेत कई इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।