फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: एसआईआर के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, मंडी में किया प्रदर्शन

वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के विरोध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को मंडी जिला में कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। मंडी शहर में निकाली गई विरोध रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें पद से हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर और पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने एसआईआर प्रक्रिया की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुनरीक्षण के नाम पर धांधली करके पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की आशंका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की मुख्य बुनियाद है, इसलिए नाम जोड़ने और हटाने की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। रैली के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त (डीसी) मंडी के माध्यम से चुनाव आयोग को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांग की गई कि एसआईआर की प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और किसी भी पात्र नागरिक को उसके मताधिकार से वंचित न किया जाए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि लोकतंत्र के इस अधिकार के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ हुआ, तो जनहित में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें