धर्मपुर किसान उत्पादक सहकारी सभा व एफपीओ की ओर से सोमवार को पाड़छु में मंडी जिला सहकारी विकास संघ और सहकारिता विभाग के सहयोग से धर्मपुर खंड की सहकारी समितियों के सचिवों का एक दिविसिय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सहकारी संघ मंडी के उपाध्यक्ष विशाल सिंह राठौर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए और सहकारिता प्रशिक्षण संस्थान गरली-परागपुर के प्रिंसिपल सुरेश जरियाल बतौर मुख्य प्रशिक्षक भाग लिया। इसके अलावा संघ के निदेशक जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार, लाभ सिंह तथा हिमकोफेड राज्य मुख्यालय से शशी शर्मा ने और धर्मपुर खंड के निरीक्षक संजीव कुमार तथा एफपीओ के अध्यक्ष सत्तपाल सिंह चौहान सचिव भूपेंद्र सिंह, रणताज राणा, रजनी सकलानी, कमला ठाकुर, किरण ठाकुर सहित 20 सोसायटियों के सचिवों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि विशाल राठौर ने कहा कि गांव या पंचायतों में बनी सहकारी समितियों को राशन वितरण के साथ अन्य व्यवसाय भी करना चाहिए और उसमें एफपीओ धर्मपुर की ओर से तैयार किए जा रहे उत्पादों जैसे शुगर कन्ट्रोल आटा, हल्दी पाउडर, शहद, चंबा चूख, गाय का घी, बर्मी कंपोस्ट खाद व अन्य रसायनिक खाद, बीज, अनाज इत्यादि भी बिक्री किया जा सकता है। एफपीओ अध्यक्ष सत्तपाल चौहान ने सहकारिता संघ मंडी का यहां पर पर शिविर आयोजित करने और एफपीओ के उत्पादों को सहकारी समितियों के माध्यम से बिक्री करने का सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। इस माैके पर सहकारिता प्रशिक्षण संस्थान गरली-परागपुर के प्रिंसिपल सुरेश जरियाल व मंडी जिला सहकारी विकास संघ के उपाध्यक्ष विशाल सिंह राठौर भी माैजूद रहे।