प्रदेश की वर्तमान सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम को बंद होने के कगार पर पहुंचा दिया है। कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभ नहीं दिए जा रहे हैं इसको लेकर जब निगम के कर्मचारियों ने आंदोलन करने की चेतावनी जारी की तो सरकार ने ऐसे तुगलकी फरमान जारी किए हैं जिसमें छह महीने तक धरना प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने सत्ता में आते ही 1500 संस्थान बंद कर दिए और कुल्लू, लाहौल-स्पीति और पांगी घाटी के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नग्गर में संस्कृत महाविद्यालय खोला गया था जहां विद्यार्थियों ने प्रवेश भी ले लिया था लेकिन सरकार ने उसे भी बंद करने का काम किया है।