Hindi News
›
Video
›
India News
›
Akhilesh Yadav lashes out at Baba Bageshwar Dhirendra Shastri over his 'Lord Ram had 5 fathers' statement
{"_id":"6ae9d77ebddfba5b5900c129","slug":"akhilesh-yadav-lashes-out-at-baba-bageshwar-dhirendra-shastri-over-his-lord-ram-had-5-fathers-statement-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के 'श्रीराम के 5 पिता' वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के 'श्रीराम के 5 पिता' वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, दोनों के बीच बयानबाजी का नया अध्याय शुरू हो गया है। इस बार विवाद की वजह बना भगवान राम के पांच पिता होने का दावा। दरअसल, सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि भगवान राम के पांच पिता थे। उन्होंने इसे विचित्र बात बताते हुए दावा किया कि यह सत्य है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह बात किसी लेख में नहीं मिलेगी। उनके इस बयान के सामने आने के बाद धार्मिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।
वीडियो सामने आने के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय हैं? पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया और अब भगवान राम के पिता के बारे में अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि इसके पीछे राजनीतिक आका हो सकते हैं। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी गतिविधियां उन्हें कतई स्वीकार नहीं हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में संबंधित व्यक्ति के सभी कार्यक्रम रद्द करने की मांग भी कर दी। अपनी पोस्ट के आखिर में अखिलेश ने लिखा- अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।