फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर: नरेंद्र ठाकुर बोले- डॉ. जनक को सलाह देने के बजाय अस्पतालों की हालत सुधारे सरकार

भाजपा मंडल सुजानपुर के मीडिया प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े न्यूरो सर्जन एवं विधायक डॉ. जनक राज को सलाह देने के बजाय कांग्रेस नेता और सरकार पहले प्रदेश के अस्पतालों की व्यवस्था सुधारे। उन्होंने कहा कि डॉ. जनक राज वर्षों से जरूरतमंद मरीजों की मदद करते आ रहे हैं। उनके निशुल्क उपचार से प्रदेश के हजारों मरीजों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि दो बार चुनाव हार चुके कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा को जनता नकार चुकी है। अब वह सरकार और मुख्यमंत्री के पक्ष में बयानबाजी कर अगला टिकट पाने की कोशिश कर रहे हैं। नरेंद्र ने कहा कि जनसेवा करने वाले डॉक्टर को रोकने के बजाय सरकार को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें