{"_id":"6a87dbb10016ba5ac80259a4","slug":"video-municipal-employees-strike-in-bahadurgarh-continues-for-the-16th-day-government-accused-of-ignoring-the-issue-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में 16वें दिन भी नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सरकार पर अनदेखी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में 16वें दिन भी नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सरकार पर अनदेखी का आरोप
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशभर में जारी राज्यव्यापी हड़ताल शुक्रवार को 16वें दिन भी जारी रही। बहादुरगढ़ इकाई के सफाई कर्मचारियों ने सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए हड़ताल को जारी रखने का ऐलान किया।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करना, एचकेआरएन को भंग करना तथा 17 मांगों पर बनी सहमति के संबंध में सरकार द्वारा लिखित पत्र जारी करना शामिल है।
कर्मचारी नेताओं ने बताया कि 6 अगस्त से शुरू हुई हड़ताल को सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन या वार्ता का निमंत्रण नहीं मिलने के कारण लगातार बढ़ाया गया है। पहले तीन दिवसीय हड़ताल को बढ़ाते हुए यह आंदोलन अब 16वें दिन तक पहुंच गया है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी जायज मांगों पर लिखित रूप से कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
बहादुरगढ़ इकाई की हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन इकाई सचिव अमित ने किया। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़, इकाई कैशियर मुकेश बालगुहेर, वरिष्ठ उपप्रधान लीला राम, उपप्रधान अजय, महिला उपप्रधान ऊषा देवी, सह सचिव होशियार सिंह दरोगा, ऑडिटर सुनील, प्रचार सचिव सरोज, जिला ऑडिटर संदीप टॉक सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द वार्ता कर उनकी मांगों का समाधान करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।