फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में हर्ष रोड एनकाउंटर मामले में रोड समाज की महापंचायत, भाजपा एमएलए सतपाल जांबा शामिल हुए

बीरू वाल्मीकि हत्याकांड से जुड़े एनकाउंटर में मारे गए हर्ष रोड को लेकर रोड समाज की ओर से कुरुक्षेत्र में महापंचायत की गई। पंचायत में समाज के लोगों ने मामले को लेकर कई सवाल उठाए। वक्ताओं ने कहा कि हर्ष रोड के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं था, ऐसे में उसके सरेंडर करने के बाद एनकाउंटर किए जाने का कारण स्पष्ट किया जाना चाहिए। महापंचायत में वक्ताओं ने करनाल के एसपी को भी पूरे मामले के लिए जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई को लेकर समाज के मन में कई सवाल हैं। वक्ताओं ने सवाल उठाया कि जब हर्ष रोड ने सरेंडर कर दिया था तो उसके बाद एनकाउंटर क्यों किया गया। समाज ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। महापंचायत में भाजपा विधायक सतपाल जांबा सहित भाजपा के कई नेता भी पहुंचे। समाज के लोगों ने करनाल के विधायक जगमोहन आनंद के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। पंचायत में कहा गया कि मामले को लेकर समाज अपनी आवाज आगे भी उठाएगा। इसी कड़ी में बुधवार शाम करनाल में कैंडल मार्च निकालने का फैसला लिया गया। महापंचायत में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें