फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली कॉलेज में सरदार पटेल जयंती पर पूर्व मंत्री प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

बादली। गांव बादली स्थित राजकीय कॉलेज में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी समिति के राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश धनखड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता व अखंडता के पुरोधा हैं। अंग्रेजों ने देश को 562 रियासतों में बांटा था, पटेल ने सभी को जोड़कर अखंड भारत बनाया। पीएम मोदी ने धारा 370 हटाकर उनके सपने को पूरा किया। धनखड़ ने प्रदेशवासियों को हरियाणा के 61वें स्थापना दिवस की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देश की एकता का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में एसडीएम विशाल, प्रिंसिपल आनंद कादियान, सीमा लाडपुर, सरपंच आनंद सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें