फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में कचरा उठाने खुद निकले नगर परिषद सचिव, हड़ताली कर्मचारियों ने किया हंगामा

शहर में डोर टू डोर कचरा उठान व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शुक्रवार को नगर परिषद सचिव खुद कचरा उठाने वाली गाड़ी लेकर सड़क पर उतर गए। नगर परिषद की टीम जैसे ही कचरा उठाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंची, वहां हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने कचरा उठान में लगी पांच गाड़ियों को जब्त कर लिया। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 23 दिन से जारी है। हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन ने डोर टू डोर कचरा उठान दोबारा शुरू कराने का प्रयास किया। इसके लिए पुलिस सुरक्षा भी मांगी गई थी। शुक्रवार सुबह नगर परिषद सचिव गोविंद स्वयं कचरा उठाने वाली गाड़ी लेकर निकले। मिनी बाईपास पर कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। हड़ताली कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और विरोध जताने लगे। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक नगर परिषद को सफाई व्यवस्था से संबंधित काम कर्मचारियों के माध्यम से ही करवाना चाहिए। विरोध के दौरान कर्मचारियों ने पांच कचरा उठान वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। इससे मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। नगर परिषद अधिकारियों ने पुलिस को सूचना देकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें