जंगल कौड़िया में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की तैयारी बैठक, 1 जुलाई से चलेगा अभियान जंगल कौड़िया। ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। एडीओ पंचायत रमेश चंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों व कर्मचारियों को अभियान की रूपरेखा बताया। उन्होंने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, टीबी, कुष्ठ एवं फाइलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम, जनजागरूकता और सर्वेक्षण पर विशेष जोर रहेगा। स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य विभागों के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों से बचाव की जानकारी देंगे और संदिग्ध मरीजों की पहचान करेंगे। वही सफाई कर्मी गांव की साफ सफाई करना सुनिश्चित करेंगे। इस मौके पर बीडीओ सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने भी उपस्थित लोगों को जागरूक किया और अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।