फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पांच दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर शुरू

Wed, 07 Oct 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सेवा संकल्प शिविर में योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन

उसका बाजार। सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का शुभारंभ बुधवार को ब्लॉक परिसर में हुआ। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि सेवा का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सेवा संकल्प का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उन्हें आवश्यक सेवाओं से जोड़ना है। लोगों को जागरूक होकर शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिवसीय शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, रामसुरेश चौहान, रणजीत सिंह, बीडीओ ओमप्रकाश सिंह, डॉ. एसके पटेल, एडीओ उमेश पटेल, प्रहलाद पांडेय और जगदीश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें