{"_id":"6ac6892e5c42f8cf1501d2f4","slug":"siddharthnagar-news-rivers-swell-due-to-rain-in-nepal-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165968-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल में बारिश से नदियों में उफान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल में बारिश से नदियों में उफान
Wed, 07 Oct 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
नेपाल की नदियों में बाढ़ का पानी। स्रोत विज्ञप्ति
सिद्धार्थनगर। नेपाल के पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में लगातार बारिश से सिद्धार्थनगर से सटे सीमावर्ती इलाकों में नदियों के जलस्तर को लेकर चिंता बढ़ गई है। नेपाल बाढ़ सूचना के अनुसार सुदूरपश्चिम और लुंबिनी प्रदेश के कई जिलों में छोटी नदियों और खोलों में पानी का बहाव बढ़ने की आशंका है।
वहीं अर्घाखांची जिले के सिमलपानी में बुधवार को भारी बारिश के बाद बानगंगा नदी के निचले तटीय क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है।
नेपाल बाढ़ सूचना के मुताबिक दार्चुला, बझांग, बैतड़ी, डोटी, डडेलधुरा, बांके, बर्दिया, कैलाली और कंचनपुर समेत आसपास के जिलों में छोटी नदियों और खोलों में आकस्मिक बाढ़ का मध्यम जोखिम बताया गया है। लोगों से नदी-नालों के आसपास जाने से बचने और जोखिम वाले स्थानों पर अनावश्यक आवागमन नहीं करने की अपील की गई है। अर्घाखांची के सिमलपानी हाइड्रोमीटर सेंटर पर बुधवार दोपहर 12:01 बजे बारिश का माप लिया गया। पिछले तीन घंटे के दौरान हुई बारिश के बाद सिमलपानी क्षेत्र से होकर बहने वाली छोटी नदियों के साथ बानगंगा नदी के निचले तटीय क्षेत्रों में पानी बढ़ने की आशंका जताई गई है।
नेपाल में होने वाली बारिश का असर सिद्धार्थनगर की सीमावर्ती नदियों पर पड़ सकता है। खासकर बानगंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने पर नदी किनारे और निचले इलाकों में जलभराव व कटान का खतरा बढ़ सकता है।