एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Maharajganj News: फार्मासिस्ट को रात्रि निवास करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठूठीबारी का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

ठूठीबारी। चिकित्सा सुविधा से जूझ रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठूठीबारी का सीएमओ ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के बारे में मातहतों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने फार्मासिस्ट को रात्रि निवासी करने के निर्देश दिए।
रविवार की दोपहर करीब 12 बजे नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठूठीबारी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्टर, फायर सेफ्टी और वार्ड की साफ-सफाई का जायजा लिया। ग्रामीणों ने चिकित्सकों के अभाव में यहां पर इमरजेंसी सेवा प्रभावित होने व अस्पताल में फाॅर्मासिस्ट के रात्रि निवास नहीं करने की शिकायत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने फाॅर्मासिस्ट सतीशंकर वर्मा व अन्य कर्मियों को रात्रि निवास करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधीक्षक को निर्देशित किया कि प्रति दिवस चिकित्सकों की ड्यूटी का सत्यापन करें। यदि कोई चिकित्सक उपस्थित नहीं होता है तो उनका उस दिवस का मानदेय बाधित किया जाए। निरीक्षण के दौरान स्वीपर नाजरीन खातून, चौकीदार अजय यादव, करुणेश गौतम आदि मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया की फाॅर्मासिस्ट को अस्पताल में रात्रि निवास करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

चिकित्सकों की कमी के दृष्टिगत महानिदेशालय को पत्राचार किया जाएगा, जिससे की यहां पर चिकित्सकों की तैनाती नियमित रूप से हो सके। यहां की जनता को चिकित्सकीय सुविधा का लाभ 24 घंटे मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें