फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रविवार को खुली रहेंगी शहर की 400 से ज्यादा बैंक शाखाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल रहेगी। इस बीच ग्राहकों को राहत देने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 27 सितंबर रविवार के दिन भी सभी बैंकों की शाखाएं और करेंसी चेस्ट खोलने के निर्देश दिए हैं। एटीएम में पर्याप्त नकदी उपलब्ध कराने को कहा गया है। इससे शहर की 400 से अधिक बैंक शाखाओं में रविवार को सामान्य कामकाज होगा। बैंक ग्राहकों को एसएमएस और ईमेल भेजकर जरूरी काम समय रहते निपटाने तथा डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन



ऑल इंडिया वी बैंकर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री आशीष मिश्रा ने बताया कि रविवार को राष्ट्रीयकृत, क्षेत्रीय ग्रामीण और अन्य बैंक सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे। रविवार को ड्यूटी करने वाले अवार्ड स्टाफ को द्विपक्षीय समझौते के तहत 200 प्रतिशत ओवरटाइम और अधिकारियों को बैंक प्रबंधन की ओर से निर्धारित राशि मिलेगी।

26 सितंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 28 सितंबर से हड़ताल रहेगी। लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति देखते हुए रविवार को बैंक शाखाएं खोलने का निर्णय लिया गया है। हड़ताल में भारतीय मजदूर संघ के दो घटक नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स (एनओबीओ) और नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स (एनओबीडब्लू) शामिल नहीं है।
विज्ञापन



पीएनबी स्टाफ एसोसिएशन के चेयरमैन अनिल सोनकर ने बताया कि वित्त मंत्रालय ने गृह मंत्रालय के साथ मिलकर बैंकिंग के महत्वपूर्ण ढांचे की सुरक्षा के लिए वार रूम बनाया है। वहीं बृहस्पतिवार को देशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं यूनाइटेड फोरम के नगर संयोजक रजनीश गुप्ता ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग पर ठोस प्रगति नहीं होने से कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें