फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चेहरा झुलसा देख लोगों ने समझा भूत, महिला ने सुनाई पति की हैवानियत, बोली- दूसरी शादी के विरोध में जलाया

Wed, 14 Oct 2026 11:13 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: फीलखाना क्षेत्र की गलियों में मंगलवार देर रात झुलसी हुई एक महिला को घूमते देख बच्चे डर के मारे भूत-भूत चिल्लाने लगे, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पीड़िता समिरुनिशा ने बताया कि तीन-चार महीने पहले पति ने दूसरी शादी का विरोध करने पर उसे जला दिया था।
विज्ञापन
अस्पताल में महिला का इलाज करती टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में फीलखाना की गलियों में झुलसी महिला को घूमते देख मंगलवार देर रात कुछ बच्चे भूत-भूत चिल्लाने लगे। इस पर मोहल्ले वालों की भीड़ लग गई। महिला का चेहरा इस कदर झुलसा था कि वह डरावनी लग रही थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह बहराइच की रहने वाली है।

विज्ञापन

तीन-चार माह पहले उसके पति ने दूसरी शादी करने का विरोध करने पर जला दिया था। कुछ दिन इलाज के बाद पति ने उसे उन्नाव के अस्पताल में भर्ती कराया दिया था जहां से उर्सला के बर्नवार्ड मेंं रेफर कर दिया गया था। उसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं था।

Trending Videos

http://



पति के बारे में किया जा रहा है पता

जब वह अस्पताल से ऊब जाती है, तो इसी तरह सड़क पर निकल आती है। एडीसीपी शिवा सिंह ने बताया कि महिला का नाम समिरुनिशा है। उसे उर्सला भेज दिया गया है, और उसके पति के बारे में पता किया जा रहा है। बहराइच पुलिस से संपर्क कर पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है।

विज्ञापन

पांच महीने पहले भी भर्ती हुई थी महिला
उर्सला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. शैलेंद्र तिवारी के मुताबिक, महिला करीब पांच महीने पहले भी अस्पताल में भर्ती हुई थी। उस समय भी उसका चेहरा झुलसा हुआ था। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर वह अस्पताल से चली गई थी। मंगलवार रात पुलिस उसे दोबारा अस्पताल लेकर आई। फिलहाल उसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें