{"_id":"6acfb7f57ed0e4257c0c0835","slug":"video-three-hour-traffic-jam-on-the-new-ganga-bridge-two-ambulances-carrying-patients-stuck-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: नवीन गंगा पुल पर तीन घंटे लगा जाम, मरीज लेकर जा रही दो एंबुलेंस फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: नवीन गंगा पुल पर तीन घंटे लगा जाम, मरीज लेकर जा रही दो एंबुलेंस फंसी
नवीन गंगा पुल पर बुधवार को सुबह से दोपहर तक तीन घंटे तक जाम लगा रहा। गंगा पुल मोड़ से राजधानी मार्ग सब्जी मंडी तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस बीच कानपुर की ओर जाने वाली दो प्राइवेट एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों एंबुलेंस को जाम से निकलवाकर रवाना किया। उधर, सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर भी जाम लगने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। दोनों जगह वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने व बेतरतीब खड़े ऑटो की वजह से दिक्कत हुई।
नवीन गंगा पुल पर सुबह 10 से लेकर दोपहर एक बजे के तक जाम लगा रहा। देखते ही देखते वाहनों की कतार राजधानी मार्ग सब्जी मंडी तक पहुंच गई। वाहनों की करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। सुबह जाम लगने के कारण नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। इसी बीच उन्नाव से मरीज लेकर कानपुर जा रही दो प्राइवेट एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। वहां मौजूद यातायात पुलिस ने किसी तरह से निकलवाया। बताया गया कि पोनी रोड तिराहे पर अवैध टेंपो अड्डा संचालित होने के कारण यहां नो पार्किंग जोन पर गलत तरीके से खड़े होने वाले वाहनों के कारण जाम लगा। जाम की सूचना मिलने पर बालू घाट चौकी प्रभारी अरुण त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे और आड़े-तिरछे घुसे वाहनों को हटवा कर जाम खुलवाया।
उधर, सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर एक के बाद एक दो मालगाड़ी निकलने के कारण देर तक रेलवे फाटक बंद रहा जिससे सड़क के दोनों छोर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जैसे ही रेलवे फाटक खुला जल्दबाजी में लोग निकलने लगे जिससे जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह से जाम खुलवा कर यातायात सामान्य कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।