कानपुर के अर्मापुर एस्टेट में मंगलवार रात प्रतिरक्षाकर्मी की बेटी सुहाना (16) ने फंदा लगाकर जान दे दी। नौवीं की छात्रा जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में चैंपियन रही थी। घटना के समय घर पर उसकी छोटी बहन और दादी मौजूद थीं। उनके अनुसार घटना से पहले वह कमरे में गाना लगाकर डांस कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके।
अर्मापुर निवासी प्रतिरक्षाकर्मी कृष्ण कुमार दीक्षित पत्नी बिंदु देवी और बच्चों नंदिनी, आरव व सुहाना के साथ रहते हैं। मंगलवार रात वह पत्नी और दो बच्चों के साथ मंदिर में दर्शन करने के बाद बाजार गए थे। घर पर सुहाना, उसकी छोटी बहन नंदिनी और दादी थीं। परिजनों के मुताबिक, रात में सुहाना अपने कमरे में गाना बजाकर डांस कर रही थी। कुछ देर बाद गाना बंद हो गया। इसके बाद नंदिनी बहन को देखने पहुंची, तो कमरे का दरवाजा बंद मिला।