फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नरवल थाने के नए भवन का भूमि पूजन संपन्न, आठ करोड़ से बदलेगी तस्वीर, विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

Wed, 28 Oct 2026 01:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल स्थित ऐतिहासिक नरवल थाने के नए प्रशासनिक और आवासीय भवन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। बुधवार को आयोजित भव्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने विधि-विधान से भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न कराया।
विज्ञापन
नरवल थाने के नए भवन का भूमि पूजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सरसौल कस्बे में नरवल थाना परिसर में बुधवार को नए प्रशासनिक भवन के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल शामिल हुए। आचार्य द्वारा विधि विधान से भूमि पूजन संपन्न कराया गया। बता दें कि नरवल थाना ब्रिटिश काल में बना हुआ है, जो काफी जर्जर हो चुका है।

विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पहल पर नए प्रशासनिक भवन और पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय भवन के निर्माण के लिए शासन से आठ करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृत बजट में चार करोड़ की लागत से थाने का नया प्रशासनिक भवन और चार करोड़ की लागत से पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय भवन का निर्माण कराया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन





ये लोग रहे मौजूद

नए भवन के बनने से पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और थाने की कार्यप्रणाली में भी सुधार होगा। इस मौके पर एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह, एसडीएम नरवल, भाजपा दक्षिण जिला उपाध्यक्ष विनय मिश्रा, मंडल महामंत्री विनय प्रताप सिंह,अजय प्रताप सिंह, रानू शुक्ला, थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह तोमर समेत भाजपा नेता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें