फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कबड्डी खेलते समय छात्र पर कूदे खिलाड़ी, उपचार के दौरान मौत

Sun, 27 Sep 2026 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मृतक निखिल का फाइल फोटो - फोटो : File Photo
विज्ञापन
ग्राम पंचायत ऊंचागांव (सुसाइन) में कबड्डी खेलते समय घायल हुए 11 वर्षीय छात्र की शुक्रवार को आगरा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और खेल के दौरान मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने मौत की सही वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ऊंचागांव (सुसाइन) निवासी सियाराम का 11 वर्षीय बेटा निखिल कक्षा चार का छात्र था। 17 सितंबर को गांव के पैंठ बाजार मैदान में वह कबड्डी खेल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि खेलते समय प्रतिद्वंदी टीम के खिलाड़ी उस पर कूद पड़े थे। इसके बाद निखिल उठ नहीं पाया। परिजन उसे आगरा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने सीने में गंभीर चोट की बात बताई। तब से किशोर का उपचार चल रहा था। 25 सितंबर की शाम निखिल ने दम तोड़ दिया। निखिल के परिजन शव लेकर पैतृक गांव पहुंचे। मृतक के पिता सियाराम और बड़ी बहन सावित्री का आरोप है कि कबड्डी खेलते समय गांव के कुछ बच्चों ने निखिल के साथ मारपीट की थी जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

दो बहनों का इकलौता भाई था निखिल
निखिल प्राथमिक विद्यालय ऊंचागांव (सुसाइन) में पढ़ता था। पिता सियाराम मजदूरी करते हैं, जबकि मां रीना देवी गृहिणी हैं। निखिल अपनी दो बहनों सावित्री और देवी का इकलौता भाई था। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


रोते-रोते मां हुई बदहवास

निखिल की मां रीना देवी व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव घर पहुंचने पर मां बदहवास होकर बेहोश हो गईं। रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला। रीना देवी ने बताया कि निखिल अक्सर कहता था कि मैं बड़ा होकर नौकरी करूंगा और आपकी गरीबी और दुख दूर कर दूंगा लेकिन वह हम सभी को छोड़ गया।



कबड्डी के खेल में घायल बच्चे की उपचार के दौरान मौत के मामले में परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण में छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


-योगेंद्र कृष्ण नारायण, सीओ सादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें