फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Paddy and millet crops damaged by rain and strong winds

Hathras News: बारिश व तेज हवाओं से बिछी धान-बाजरा की फसल

Sun, 27 Sep 2026 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 27 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Paddy and millet crops damaged by rain and strong winds
सिकंदराराऊ में बारिश से खेतों में बिछी धान की फसल। संवाद - फोटो : Samvad
क्षेत्र में शुक्रवार की रात्रि से तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश ने धान और बाजरा की फसल को खासा नुकसान पहुंचाया है। खेतों में यह दोनों फसलें बिछ गई हैं, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि वर्तमान में 80 फीसदी धान की फसल में बालियां निकल आई थीं। 40 फीसदी धान पक चुका था। अगैती धान की फसल पैदा करने वाले किसानों को मंडी में चार हजार रुपये क्विंटल तक भाव मिल रहा था। यही हाल बाजरा का भी था।
विज्ञापन

क्षेत्र में कासगंज, हाथरस, एटा व अलीगढ़ रोड पर चारों तरफ धान और बाजरा की फसल लहलहा रही थी, लेकिन लगातार हुई तेज बारिश और हवा ने दोनों फसलों को धराशायी कर दिया। किसान नौबत सिंह का कहना है कि पककर तैयार धान की फसल तेज हवा से गिर गई है, जिससे धान का दाना काफी हल्का और दागदार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बबलू सिसोदिया का कहना है कि एक तो वैसे ही इस बार बारिश कम हुई थी। जैसे-तैसे पानी का इंतजाम कर धान की फसल को तैयार किया गया, लेकिन मौसम की मार ने काफी नुकसान कर दिया। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि जैसे ही बारिश थमेगी, क्षेत्र में तहसील की राजस्व टीम को लगाकर क्षति का आकलन कराया जाएगा और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed