फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पुलिया से उछली तेज रफ्तार बाइक, सड़क पर गिरकर छात्र की मौत

Wed, 09 Sep 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-29-अभय मिश्रा।-फाइल फोटो
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले में बरम बाबा मंदिर के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय छात्र अभय मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


चूड़ी मार्केट निवासी मृतक के बड़े पिता पुनीत मिश्रा ने बताया कि अभय स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार को वह पुरानी कचहरी के पास स्थित उनकी दुकान पर छोटे भाई की मार्कशीट समेत जरूरी कागजात लेने गया था। वहां से बाइक से घर लौटते समय बरम बाबा मंदिर के पास हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अभय बाइक तेज रफ्तार में चला रहा था। मंदिर के पास सड़क पर बनी छोटी पुलिया पर पहुंचते ही बाइक उछल गई। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में अभय के सिर में गंभीर चोट लगी। बताया गया कि हादसे के समय उसने हेलमेट नहीं पहना था और दोनों कानों में हेडफोन लगा रखा था।
विज्ञापन


बरम बाबा मंदिर परिसर में हादसे के समय रामायण का आयोजन चल रहा था। बाइक के गिरने की तेज आवाज सुनकर आयोजन में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। युवक को सड़क पर घायल पड़ा देखकर लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अभय की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। उसके पिता विनीत मिश्रा अहमदाबाद में निजी नौकरी करते हैं। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें