फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चार पहिया वाहन की टक्कर से युवक की गई जान

Sun, 01 Nov 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्तौरा। दवा लेकर बाइक से घर लौट रहा युवक चिलवरिया चीनी मिल के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसको मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पयागपुर क्षेत्र के अमदापुर निवासी अंकुर (22) शनिवार को दवा लेने बहराइच आए थे। दवा लेकर वह बाइक से घर लौट रहे थे। चिलवरिया चीनी मिल के पास एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन


अंकुर के चाचा अशर्फी लाल ने बताया कि वह दवा लेने बहराइच आए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें