फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बारिश में 15 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
कटेहरी के प्रतापपुर चर्मुखा में आंधी से टूटा बिजली खंभा। स्रोत स्थानीय ग्रामीण 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बारिश और तेज हवा के चलते जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रही। महरुआ क्षेत्र के पतौना बिजलीघर से जुड़े हीडीपकड़ियां के निकट बुधवार शाम करीब पांच बजे 11 हजार केवी का तार टूटकर गिर गया। इससे चक्रसेनपुर, घनेपुर, आनंदनगर, बरामदपुर जरियारी, आदमपुर तिंदौली, जमालपुर, दुरगुरपुर और जयसिंहपुर समेत करीब 15 गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


बैरमपुर बरवा बिजलीघर से जुड़े शहरी क्षेत्र में भी बारिश के बाद देर शाम तक बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। रात करीब आठ बजे के बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी। टांडा संवाद के अनुसार, मंगलवार पूरी रात बिजली कटौती का दौर जारी रहा। इससे सबसे अधिक परेशानी पावरलूम संचालकों को उठानी पड़ रही है।

वहीं, भीटी क्षेत्र के कई इलाकों में मंगलवार को पेड़ की डाल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। बुधवार दोपहर तक आपूर्ति सुचारु करा दी गई। अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है। बारिश और तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर फाल्ट की समस्या आई है। खराबी की सूचना मिलते ही उसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें