{"_id":"6ac67e60c60906f555045470","slug":"weather-changed-in-the-afternoon-drizzles-accompanied-by-strong-winds-in-several-areas-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-166529-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दोपहर बाद बदला मौसम, तेज हवा के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दोपहर बाद बदला मौसम, तेज हवा के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी
विज्ञापन
अकबरपुर क्षेत्र के कटारिया गांव में राजितराम के खेत में भरा पानी और भीगी फसल। संवाद
अंबेडकरनगर। सुबह से तेज धूप के बाद बुधवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। अकबरपुर शहर में तेज हवा के साथ आसमान काले बादलों से घिर गया। इसके बाद शहर समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई।
अकबरपुर में दोपहर बाद तेज हवा के साथ बादल छाए और हल्की बारिश हुई। सुलेमपुर व आसपास के क्षेत्रों में भी काले बादल छाए रहे और तेज हवा चलती रही। भीटी क्षेत्र में हल्की हवा के साथ बारिश हुई। जलालपुर में शाम करीब पांच बजे तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। जमुनीपुर क्षेत्र में भी हल्की हवाओं के बीच बूंदाबांदी हुई। आलापुर में देर शाम तक बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से किसानों की मुश्किल बढ़ गई है। पहले हुई बारिश में खेतों में कटी धान की फसल भीग गई थी। धूप निकलने पर किसान फसल सुखाने में जुटे थे। बुधवार को फिर बादल और बूंदाबांदी होने से उनकी मेहनत पर पानी फिरने की आशंका बढ़ गई है। खेत में पड़ी फसल के दोबारा भीगने से दाना खराब होने और नुकसान बढ़ने की चिंता किसानों को सता रही है।
विज्ञापन
धान सुखाना मुश्किल
नूरपुर खुर्द निवासी किसान ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि बारिश में पहले ही धान की फसल भीग चुकी है। धूप निकलने पर उसे सुखाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन दोपहर बाद अचानक तेज हवा के साथ बादल घिर आए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोबारा बारिश हुई तो खेत में पड़ी धान की फसल को संभालना मुश्किल होगा। जलालपुर क्षेत्र के सलाहुद्दीनपुर निवासी किसान गुलाब प्रजापति ने बताया कि धान की कटाई के समय मौसम लगातार परेशानी खड़ी कर रहा है। बारिश से सब्जी की फसलों को भी नुकसान हो रहा है।
डीएम ने की सावधानी बरतने की अपील
डीएम ईशा प्रिया ने बताया कि मौसम विभाग ने तेज बारिश, हवा और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। कच्चे घरों से दूर रहने और बारिश के दौरान खेतों में न जाने की सलाह दी है। डीएम ने बताया कि सभी एसडीएम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मौसम की स्थिति के अनुसार प्रभावित लोगों को तत्काल मदद मुहैया कराई जाएगी।