फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एलटीटी से समस्तीपुर और दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेनें, प्रयागराज छिवकी पर होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से समस्तीपुर और दानापुर के लिए होगा, जो प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर भी रुकेंगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन कुल छह फेरे लगाएगी। इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 01143 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर दैनिक विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी, जो कुल 44 फेरे लगाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों से त्योहारी सीजन में आरक्षित टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ेगी।
साप्ताहिक विशेष ट्रेन 01043 एलटीटी से 13 अक्तूबर से 17 नवंबर तक संचालित होगी। यह हर मंगलवार को दोपहर 12:15 बजे एलटीटी से प्रस्थान करेगी। अगले दिन यह दोपहर 11:10 बजे प्रयागराज छिवकी होते हुए रात 11:45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन 01044 समस्तीपुर से 15 अक्तूबर से 19 नवंबर तक हर बृहस्पतिवार को सुबह तीन बजे चलेगी। यह दोपहर 2:15 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी और अगले दिन दोपहर 03:45 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
विज्ञापन

दैनिक विशेष ट्रेन 01143 एलटीटी से नौ अक्तूबर से 21 नवंबर तक चलेगी। यह प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे एलटीटी से प्रस्थान करेगी। अगले दिन यह सुबह 10:55 बजे प्रयागराज छिवकी और रात 09:50 बजे दानापुर पहुंचेगी। दानापुर से वापसी में, ट्रेन 01144 11 अक्तूबर से 23 नवंबर तक प्रतिदिन रात 12:10 बजे चलेगी। यह सुबह 06:50 बजे प्रयागराज छिवकी होते हुए अगले दिन सुबह 06.50 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें