पुराने यमुना पुल पर शनिवार सुबह एक बाइक संदिग्ध हालत में खड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। बाइक अतरसुइया निवासी तुषार की बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी है।
पुराने यमुना पुल पर शनिवार सुबह एक बाइक संदिग्ध हालत में खड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। बाइक अतरसुइया निवासी तुषार की बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही जल पुलिस और कीडगंज पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पुराने यमुनापुल पर बाइक लावारिस हालत में खड़ी होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बाइक के संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह अतरसुइया निवासी तुषार की है। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।