हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की माैत हो गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कई भागों में दो दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी और पदोन्नत प्रवक्ताओं को दिवाली से पहले मुख्याध्यापक के पद पर पदोन्नति का तोहफा मिला है। वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिमला के होटल पीटरहॉफ में प्रदेश के करीब 419 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पुलिस थाना गगल के तहत सुबह करीब 9:30 बजे एक निजी बस के टायर के नीचे आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।