फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: आईपीएस संजीव कुमार गांधी बने पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के एमडी

Wed, 07 Oct 2026 07:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सरकार ने आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी को हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा के प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त किया है।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी(फाइल)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल सरकार ने आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी को हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा के प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त किया है। वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी गांधी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है। इससे पहले संजीव कुमार गांधी की सेवाएं कार्मिक विभाग के अधीन रखी गई थीं। संजीव कुमार गांधी की नई नियुक्ति के साथ ही आईएएस अधिकारी विनय कुमार को हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्य अभियंता नरेंद्र पाल की समयपूर्व सेवानिवृत्ति मंजूर
हिमाचल सरकार ने लोक निर्माण विभाग के मंडी जोन के मुख्य अभियंता नरेंद्र पाल सिंह चौहान की समयपूर्व सेवानिवृत्ति के अनुरोध को मंजूरी दे दी है। अधिसूचना के अनुसार वह 31 दिसंबर 2026 को दोपहर बाद सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होंगे। सरकार ने यह निर्णय हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (समयपूर्व सेवानिवृत्ति) नियम 2022 के नियम 4(2) के तहत उनके स्वयं के अनुरोध पर लिया है। कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें