LIC Policy Premium Payment Grace Period: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी एलआईसी की पॉलिसी देश के करोड़ों परिवारों की वित्तीय सुरक्षा का आधार मानी जाती है। हालांकि, कई बार आर्थिक तंगी, किसी आपात स्थिति या सही समय पर ध्यान न रहने के कारण लोग अपनी पॉलिसी का प्रीमियम समय पर नहीं भर पाते हैं।
ऐसी स्थिति में अक्सर लोगों के मन में यह बड़ा डर बन जाता है कि क्या उनका जमा किया गया पूरा पैसा डूब जाएगा? सच यह है कि प्रीमियम न भरने पर आपका पैसा तुरंत नहीं डूबता। एलआईसी अपने ग्राहकों को ग्रेस पीरियड और पॉलिसी रिवाइव करने का पर्याप्त मौका देती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि प्रीमियम मिस होने पर बीमा के नियम क्या कहते हैं।