फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2026: मिठास भी रहेगी, सेहत भी! रक्षाबंधन पर बनाएं ये 4 बिना चीनी की मिठाइयां

Mon, 24 Aug 2026 10:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sugar-Free Sweet Recipes: इस रक्षाबंधन स्वाद के साथ सेहत का ख्याल रखना है तो घर पर बिना चीनी की हेल्दी मिठाइयां बना सकते हैं। इन मिठाइयों में प्राकृतिक मिठास के लिए खजूर, अंजीर, केला या किशमिश जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
शुगर फ्री मिठाई की रेसिपी - फोटो : Ai

Sugar Free Sweets Recipes : रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार, अपनापन और खुशियों का प्रतीक है। इस खास दिन पर मिठाई खिलाने की परंपरा भी लंबे समय से चली आ रही है। हालांकि, बाजार में मिलने वाली कई मिठाइयों में रिफाइंड शुगर और ज्यादा कैलोरी होती है, जिसका असर स्वास्थ्य पर भी होता है।

डायबिटीज, हेल्दी डाइट, मीठा पसंद न होना, समेत कई कारणों से लोग मीठे से परहेज करते हैं। लेकिन त्योहार के मौके पर उन्हें परंपरा निभाते हुए मीठा खाना पड़ जाता है। ऐसे में शुगर वाली मिठाइयों से बचने के लिए ऐसी मिठाइयां ट्राई करें, जिसमें नेचुरल स्वीटनेस हो। आप भी इस रक्षाबंधन पर स्वाद के साथ सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं, तो घर पर बिना चीनी की हेल्दी मिठाइयां बना सकते हैं।

इन मिठाइयों में प्राकृतिक मिठास के लिए खजूर, अंजीर, केला या किशमिश जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, ड्राई फ्रूट्स, नारियल और बीज इन्हें पौष्टिक बनाने में मदद करते हैं। सबसे खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत या महंगी सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती। रक्षाबंधन की थाली में ऐसी मिठाइयां शामिल करके आप त्योहार की मिठास को बरकरार रखते हुए अपनी डाइट का भी ध्यान रख सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
बिना शक्कर के मिठाई कैसे बनाएं - फोटो : Ai

खजूर और ड्राई फ्रूट्स लड्डू

बिना चीनी के लड्डू आसानी से बनाए जा सकते हैं। इसे बनाने के लिए जरूरी सामग्री नोट कर लें।

  • खजूर
  • बादाम
  • काजू
  • अखरोट
  • नारियल


कैसे बनाएं शुगर फ्री लड्डू

  • बिना चीनी के लड्डू बनाने के लिए बीज निकाले हुए खजूर, बादाम, काजू, अखरोट और थोड़े नारियल का इस्तेमाल करें।
  • सभी चीजों को मिक्सर में दरदरा पीस लें।
  • इस मिश्रण में घी मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
  • खजूर इन लड्डुओं को प्राकृतिक मिठास देता है, इसलिए अलग से चीनी डालने की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन

3 of 5
बिना शक्कर के मिठाई कैसे बनाएं - फोटो : Ai

नारियल-खजूर बाइट्स

सामग्री 

 

  • नारियल
  • खजूर
  • इलायची
  • ड्राई फूट्स
रेसिपी
  • नारियल को कद्दूकस कर लें।
  • अब इसमें दरदरा पीसे खजूर को मिला लें।
  • इस किसी समतल प्लेट पर घी लगाकर फैलाएं।
  • इस मिश्रण से छोटी-छोटी बाइट्स तैयार की जा सकती हैं।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें इलायची और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें।
  • इसे कुछ देर फ्रिज में रखने के बाद सर्व करें।

4 of 5
बिना चीनी की मिठाई कैसे बनाएं - फोटो : Ai

अंजीर-बादाम रोल

सामग्री 

  • सूखे अंजीर
  • बादाम
  • नारियल लच्छा


विधि

  • सूखे अंजीर को कुछ देर भिगोकर रख दें।
  • अब इसे बादाम के साथ पीस लें।
  • मिश्रण को बेलकर रोल का आकार दें
  • ऊपर से नारियल की परत लगा दें।
  • छोटे टुकड़ों में काटकर रक्षाबंधन पर सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिना शक्कर के मिठाई कैसे बनाएं - फोटो : Ai

केला-ओट्स मिठाई

सामग्री 

  • केला
  • ओट्स
  • नारियल
  • ड्राई फ्रूट्स


मिठाई बनाने की विधि 

  • पके केले को मैश करके उसमें ओट्स, कद्दूकस किया हुआ नारियल और थोड़े कटे हुए मेवे मिलाएं।
  • मिश्रण को छोटे-छोटे आकार में तैयार करके हल्का सा सेट होने दें।
  • यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो रिफाइंड शुगर से बचना चाहते हैं।


नोट: खजूर, अंजीर और केला जैसी प्राकृतिक रूप से मीठी चीजों में भी शुगर और कैलोरी होती है, इसलिए मिठाई का सेवन सीमित मात्रा में करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें