चलती कार में महिला से दुष्कर्म
- फोटो : amar ujala
इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी चक्रेश जैन की पत्नी प्रज्ञा जैन ने सामने आकर पूरे मामले को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग युवती के साथ मिलकर मेरे पति को हनीट्रैप में फंसा रहे हैं।
प्रज्ञा जैन ने कहा कि युवती द्वारा दिए गए बयान और पुलिस जांच में काफी फर्क है। अगर किसी युवती के साथ इस प्रकार की घटना होती है तो वह चलने में असमर्थ हो जाती है और उसके शरीर पर चोट भी आती है। लेकिन युवती खुद थाने तक पहुंची और खुद बयान दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि हम सक्षम लोग हैं, मेरे पति प्रॉपर्टी का व्यापार करते हैं, हो सकता है पैसों के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मेरे पति का लोगों से विवाद चल रहा है, इसीलिए साजिश कर उन्हें फंसाया गया है।
ये भी पढ़ें-
नेहा पच्चीसिया: निलंबित सीएसपी नेहा के मामले में हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, अग्रिम जमानत की लगाई है गुहार
वह खुद इंदौर से आई, गाड़ी में बैठी, मेरे पति ने उसे ना तो गाड़ी में बिठाया और ना उतारा, वह खुशी-खुशी आई और खुशी-खुशी गई। इधर पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर प्रथम दृष्टया धारा 70(1), 127(2) बीएनएस के तहत आरोपी चक्रेश जैन और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मंगलवार को पीड़िता को फिर उज्जैन बुलाकर कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए गए हैं। एफआईआर में युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम पर चक्रेश से बातचीत शुरू हुई थी। 26 अक्टूबर को वह बस से इंदौर से उज्जैन आई और मेघदूत होटल के सामने शाम 5.30 बजे उतरी। चक्रेश काले रंग की कार से पहुंचा, वह कार में बैठ गई। आगे कॉफी पिलाने के बाद एक अन्य युवक कार में बैठा और दोनों उसे इंदौर की तरफ ले जाने लगे। रास्ते में दोनों ने बारी-बारी से जबरदस्ती की और मारपीट कर अरविंदो हॉस्पिटल के आगे छोड़ दिया।