फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजूलखर्ची या धांधली? BU में 450रु की हाई-टी में आधा कप काली चाय देने पर भड़के अधिकारी; फाइल पर लिखी नाराजगी

Mon, 21 Sep 2026 09:21 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की आरटीआई से मिली फाइल में 2022 की हाई-टी व्यवस्था को वित्त अधिकारी ने बेहद असंतोषजनक बताया था। रिकॉर्ड में  450 प्रति व्यक्ति हाई-टी का कोटेशन है, जबकि अधिकारी को सिर्फ आधा कप काली चाय मिलने की बात दर्ज है; बाद में लाखों के भुगतान का रिकॉर्ड सामने आया।
विज्ञापन
बीयू के अधिकारी ने नोटशीट पर लिखी अपनी नाराजगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय 'बीयू' के वर्ष 2022 के दीक्षांत समारोह के खान-पान और हाई-टी के भुगतान से जुड़े दस्तावेजों में खर्च और व्यवस्था को लेकर सवाल सामने आए हैं। आरटीआई से मिले रिकॉर्ड के अनुसार, 2022 में हाई-टी की व्यवस्था को विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बेहद असंतोषजनक बताया था। वहीं, फाइल में 450 प्रति व्यक्ति हाई-टी का कोटेशन दिया गया और बाद के समारोह में हाई-टी व नाश्ते पर लाखों रुपये का भुगतान किया गया। 13 अक्टूबर 2022 की हाई-टी व्यवस्था से जुड़ी फाइल में वित्त अधिकारी ने टिप्पणी की कि व्यवस्था अत्यंत असंतोषजनक थी। आरटीआई दस्तावेज के अनुसार, करीब 15 से 20 लोगों के लिए भी पूरी व्यवस्था नहीं थी। अधिकारी को परिचय देने के बाद सिर्फ आधा कप काली चाय मिली। फाइल में यह भी लिखा गया कि देयक पर निर्णय लेने से पहले मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एमपीटीडीसी) के प्रबंधक को चर्चा के लिए बुलाना उचित होगा। दस्तावेजों में पलाश रेजीडेंसी, एमपीटीडीसी का दो सितंबर 2022 का कोटेशन भी शामिल है। इसमें हाई-टी की दर 450 प्रति व्यक्ति, प्लस टैक्स बताई गई थी। इसके अलावा पैक्ड स्नैक्स की दर 225 प्रति व्यक्ति और ट्रांसपोर्टेशन चार्ज 3,000 प्लस टैक्स दर्ज था। बाद में विश्वविद्यालय की ओर से वीवीआईपी हाई-टी के लिए 15 लोगों का आदेश जारी किया गया। इसमें दर 750 प्रति व्यक्ति दर्ज है। आदेश में चाय, कॉफी, कुकीज, फल, ड्राई फ्रूट्स और अन्य खाद्य सामग्री शामिल बताई गई है। इस मद में जीएसटी सहित 8,850 का भुगतान दर्ज है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: गांधी सागर में आज नई मादा चीता की एंट्री, कूनो में चार शावकों के जन्म से देश में कुनबा 56

2023 के समारोह में हाई-टी और नाश्ते पर लाखों
एक अन्य नोटशीट में दीक्षांत समारोह 2023 के खर्च का विवरण दिया गया है। इसमें राजाभोज हॉल का किराया दो लाख रुपये, एमपीटी वीआईपी हाई-टी 7500 रुपये, एमपीटी हाई-टी 1,54,700 और छप्पन भोग नाश्ता पैकेट 40,950  दर्ज है। इसके अलावा हॉल पर 18 प्रतिशत जीएसटी के रूप में 36,000 और हाई-टी पर 5 प्रतिशत जीएसटी के रूप में  8,110 का उल्लेख है। नोटशीट में इन मदों को मिलाकर 4,47,260 के भुगतान की स्वीकृति मांगी गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राहुल के कार्यक्रम में मिमिक्री पर सियासी संग्राम,BJP बोली-माफी मांगें; कांग्रेस ने कहा-विवाद खड़ा करना गलत
विज्ञापन


कैंपस में सुविधा के बावजूद बाहरी हॉल लेने पर भी सवाल
आरटीआई दस्तावेजों से जुड़े दूसरे रिकॉर्ड में दीक्षांत समारोह के लिए बाहरी हॉल के इस्तेमाल और उसके भुगतान को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता एवं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र धर्मेंद्र सिंह गौर ने कहा कि जब विश्वविद्यालय के पास अपना ऑडिटोरियम उपलब्ध था तो समारोह को बाहर आयोजित करने की जरूरत क्यों पड़ी? उन्होंने मामले की उच्च स्तर पर शिकायत करने और पूरे खर्च की जांच कराने की बात कही है। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: ओबीसी और ST से नौकरी पाने पर रघुवीर मीना पर FIR, पूर्व MLA पत्नी ममता सिंधिया पर भड़कीं, दी बड़ी चेतावनी

जिम्मेदारों ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया 
वहीं, इस मामले में बीयू के रजिस्ट्रार एसबी सिंह से उनकी प्रतिक्रिया के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया। उन्हें  मैसेज भी किया गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें